Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नैनीताल में आवासीय भवन में लगी विकराल आग! पढ़ें कितना हुआ नुकसान…देखें (वीडीओ)

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बीती रात्रि 10:04 पर जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि मल्लीताल नैनीताल के मोहनको चौक के एक मकान में आग लग गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया किंतु शॉर्ट सर्किट होने की प्रारंभिक सूचना मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र से फायर टीम ,जल संस्थान, एसडीआरएफ, एनडीआरफ ,स्वास्थ्य विभाग आदि टीम को मौके पर भेजा गया।

शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी, खालिक उप जिला अधिकारी नैनीताल, डॉ जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक, हेम चंद्र पंत कोतवाल मल्लीताल आदि मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। आगजनी की घटना रात्रि में हुई थी इसलिए बहुत सी दिक्कत मौके पर आ रही थी ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *किराए के मकान में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा*! पढ़ें~ महिला समेत कहां के हैं जिश्म फरोश...

चूंकि आग पुराने लकड़ी के मकान पर लगी थी जिस कारण लपटे अधिक उठ रही थी जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी कठिनाई हो रही थी।

श्रीमती वंदना जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर तत्काल एक्शन लेते हुए नैनीताल के इस घने बाजार क्षेत्र होने एवं मौके की स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, सितारगंज ,रुद्रपुर आदि क्षेत्रों से भी अग्निशमन वाहन एवं पानी के टैंकर भी मंगवा गए हैं । साथ ही आर्मी और एयरफोर्स के अग्निशमन वाहन एवं टीम भी मौके पर बुलाई गई।

साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को मौके पर उपस्थित होने तथा अपने दायित्व निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया।स्थानीय नागरिकों के साथ ही राजस्व टीम,एनडीआरएफ , SDRF , फायर टीम, सिविल पुलिस , जल संस्थान, यूपीसीएल, स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा लगभग 12:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हैड़ियागांव दर्जा मंत्री रामपाल की जनसभा*! पढ़ें~ कितने विभाग रहे साथ...देखें vdo

अभी तक प्रारंभिक सूचना के आधार पर कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फिर भी आग पर पूर्ण रूप से काबू पाने के पश्चात धुआं आदि कम होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन एनडीआरएफ की मदद से चलाया जाएगा।

मौके पर स्थानीय विधायक श्रीमती सरिता आर्य, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल भी उपस्थित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें