Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मेरठ से आकर राशिद चला रहा था नकली जूस फैक्ट्री! पढ़ें किसने पकड़ा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां मेरठ से आकर एक मुस्लिम नकली जूस फैक्ट्री चला रहा था जिसका आज भंडा फोड़ कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

गौजाजाली क्षेत्र के एक आवासीय इलाके में अवैध जूस पाउच निर्माण करने की शिकायत मिलने पर हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में अचानक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद ने उक्त स्थान पर पूर्णतया अवैध जूस पाउच निर्माण इकाई स्थापित कर रखी थी।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएं पाई गईं:डिटर्जेंट एवं अन्य रसायनों का उपयोग खाद्य सुरक्षा लाइसेंस का मौके पर नहीं दिखा पाना।

संचालन हेतु कोई वैध अनुमति पत्र नहीं। घरेलू जल एवं विद्युत कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग। क्रय-विक्रय बिल का अभाव निरीक्षण के पश्चात निम्नलिखित कार्रवाई की गई।

तत्काल परिसर को सील कर उत्पादन बंद कर दिया गया ।खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी उत्पादों के नमूने लिए गए ।अवैध उत्पादन के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस सत्यापन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अमोल असवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें