Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*ब्रेकिंग न्यूज* निकाय चुनावों की खुन्नस! विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट और चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी आमने सामने! पढ़ें क्यों बढ़ी 16 लाख की योजना पर रार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने आज नगर पंचायत लालकुआं में कूड़ा प्रबंधन के लिए एम आर एफ यूनिट का शुभारंभ फीता काटकर किया। यह यूनिट 16 लाख की लागत से स्थापित होगी।

ADVERTISEMENTS

विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा इस कूड़ा प्रबंधन यूनिट की स्थापना से आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक के अलावा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, रोहित दुम्का, नवीन पपोला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, सहपाठियों ने अतिथि शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इधर नगर पंचायत लालकुआं के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने इस कार्यक्रम में नगर पंचायत को विश्वास में न लेने का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी से उक्त कार्यक्रम को स्थगित करने जैसी मांग की है!

निकाय चुनावों में जो हुआ उसका असर अब दिखने लगा है! चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट आमने सामने आ गए हैं! यह रार 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगी या फिर कुछ परिदृश्य बदलेगा ये सब चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी पर निर्भर करेगा!

आज विधायक ने नगर पंचायत की भूमि पर सोलह लाख की योजना का श्री गणेश किया लेकिन चेयरमैन की आपत्ति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है! चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी के पत्र का क्या असर होगा ये देखना होगा! विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट कहते हैं विकास कार्य में कुछ लोग अवरोध पैदा करना चाहते हैं तो वह उनकी अपनी समझ है! उन्होंने कहा सबको आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी कुमाऊं की उम्मीदें: जमीन खाली होते ही बिछेंगी 17 नई रेल लाइनें, दौड़ेगी वंदे भारत

बताते चलें आज नगर पंचायत के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी और उनके समर्थक सभासद कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे दूसरी ओर विधायक रीबन काटकर योजना का शुभारंभ कर गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें