Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सीडीओ ने ली उद्योग मित्रों संग मीटिंग! पढ़ें क्या दी चेतावनी संबंधित विभागों को…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/भीमताल। आज भीमताल स्थित विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गयी।

ADVERTISEMENTS

इस बैठक में मुख्य रुप से विगत वर्ष में लंबित बिंदुओं की कार्यवाही और प्रगति के बारे में चर्चा की गयी। साथ ही सीडीओ ने उद्योग मित्रों की समस्या,निराकरण और स्थानीय उद्योगों को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है इसके लिए उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे।

इस अवसर पर उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 5 इकाइयों के व्याज उपादान के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी ने विगत बैठक में रखे गए विभिन्न बिंदुओं पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए प्राप्त बिंदुओं से अवगत कराया ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने DRM वीना सिन्हा से की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठाया

जिसमें बजूनियाहल्दू-पतलिया से कोटाबाग को वैकल्पिक मार्ग, सूर्या गांव सातताल मोटर मार्ग निर्माण, ग्राम हरिपुर मोतिया सम्पर्क मार्ग को मरम्मत कराने, कोटाबाग में स्थित इकाईयों में विद्युत की अनियमतता, भीमताल स्थित आणु नाले के दिशा परिवर्तन के संबंध, डालाकोटी पेंट एंड कैमिकल्स द्वारा जीएसटी नियमावली के अनुसार इनपुट क्रेटिड का लाभ, इकाई वरदान मिनरल्स के विद्युत भार बढ़ाने आदि लंबित बिन्दुओं की जानकारी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग से कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी विभाग लंबित कार्यों और उनकी प्रगति से 10 दिन के भीतर अवगत कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कार्य और योजना में किसी प्रकार लापरवाही नहीं होनी चाहिए, साथ ही पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य होने चाहिए। गुणवत्ता विहीन कार्य बिल्कुल स्वीकार नहीं होगा।

इस बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए उद्योग मित्रों ने बताया कि भीमताल सिडकुल में बिजली कटौती, सड़क दुरुस्त, पेयजल व्यवस्था में सुधार, लोकल सेल के लिए डिस्प्ले यूनिट, सेल यूनिट और कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा वाहन आदि की मांग प्रमुख है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : #कई नदियों का जल स्तर बढ़ने से मचा हड़कंप#! *पुष्कर धामी* सरकार अलर्ट मोड़ पर! पढ़ें-उत्तराखंड अपडेट...

सीडीओ ने कहा कि उद्योग मित्र की सभी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार और उद्योगों को भी बढ़ावा मिल सके। इस दौरान व्याज उपादान के विभिन्न प्रस्तावो को स्वीकृति प्रदान कीगई।

महिला उद्यमियों हेतु विशेष प्रोत्साहन योजना ब्याज उपादान हेतु 472106 लाख, विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2008 यथा संशोधित-2011 विद्युत उपादान में 970690 लाख, सूक्ष्म,लघु एवं मध्य उद्यम नीति-2015 ब्याज उपादान में 20397818 लाख, सूक्ष्म,लघु एवं मध्य उद्यम नीति-2015 विद्युत उत्पादन में 17508220 लाख, लघु एवं मध्य उद्यम नीति-2015 परिवहन उपादान में 14000000 लाख की अलग अलग मदों में पास किए गए । बैठक में हिमालयन चैम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष रमेश बिंजोला,सदस्य प्रीति सागर, एस पी क्राइम जगदीश चंद्र, एआरटीओ बी के सिंह, खान अधिकारी अनिल, एल डी एम अमित बाजपेयी, ईई लो नि वि रत्नेश सक्सेना सहित कई उद्योग मित्रों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें