Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breking news: बलियानाला में भूस्खलन रोकने को 298.93 करोड़ खर्च होंगे! पढ़ें सांसद ने क्या कहा… वीडियो देखें…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बलियानाला में भूस्खलन रोकने को 298.93 करोड़ खर्च होंगे इसकी डीपीआर आई आई टी को भेजी गई है और जल्द ही सैकड़ों लोगों के घरों को बचाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। बताते चलें यहां दक्षिण पूर्वी भाग में बलियानाला क्षेत्र है, जिसमें लगातार भू-स्खलन होता रहता है।

वर्ष 2014 व 2018 में इस क्षेत्र के अंदर भू-स्खलन अधिक मात्रा में दिखाई दिया था तब से लगातार यह भूस्खलन बढ़ता जा रहा है।

भू-स्खलन रोकने को समय-समय पर तात्कालिक उपाय किये गये, लेकिन भू-स्खलन पूर्णतः रुक नहीं पाया।

बलियानाला भू-स्खलन के प्रभावी उपचार को उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड नैनीताल में योजित पी०आई०एल० संख्या-157/2018 में उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 20.09.2018 के क्रम में एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था।

हाई पावर कमेटी द्वारा बलियानाला के प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण उपरान्त बलियानाला के उचार हेतु long term measure कार्य के सुझाव दिये गये। उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश (संख्या 1054/XVIII-B-1/2023-4(82)/2023 दिनांक 03.08.2023 )द्वारा योजना की कुल रू0 177.91 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी।

जनवरी 2024 में अनुबन्ध गठन के पश्चात बलिया नाले का कार्य शुरू होने पर भूगर्भीय स्थिति को देखते पूर्व में बनी डी०पी०आर० को सुदृढीकरण करने की आवश्यकता महसूस की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हाथी ने फिर एक महिला को उतारा मौत के घाट*! टांडा रेंज अपडेट...

इसी सम्बन्ध में दिनांक 10.05.2024 को शासन में आपदा सचिव की अध्यक्षता में हुये पी०एम०सी० की बैठक में आई०आई०टी० रूडकी के माध्यम से डीपीआर को सुदृढीकरण करने का निर्णय लिया गया।

आईआईटी द्वारा प्रेषित Suggestive Measures के साथ साथ पी०एम०सी० सदस्यों द्वारा सुझाये गये विभिन्न कार्यों को सम्मिलित करते हुए पुनरीक्षित डी पीआर कुल रू0 298.93 करोड की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी।

पुनरीक्षित योजना में micropile, grouting, shotcrete, एवं strenthening आदि कार्यों को सम्मिलित किया गया।उसके उपरांत कार्य तेजी से गतिमान है।

सांसद, नैनीताल एवं पूर्व केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट द्वारा बलियानाला कार्यस्थल पर विभिन्न गतीमान कार्यों का स्थलीय निरिक्षण किया।

सांसद द्वारा सेक्शन-A में विभित्र बेंच (El 1880, El 1866, El 1852) पर जाकर विभिन्न कार्यों का बारिकी से निरिक्षण किया।

मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला द्वारा कार्यस्थल पर परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने सभी प्रकार के सुरक्षात्मक कार्यों जो चल रहे हैं उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान सांसद द्वारा सम्पूर्ण कार्यस्थल का भ्रमण कर किए जा रहे सभी सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली तथा उन्होंने वर्तमान तक किये गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया ।

उन्होंने कहा संपादित किये जा रहे विभिन्न कार्यों से आम जनता को भूस्खलन जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सत्रह स्कूल आए पकड़ में नोटिस जारी*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट...

इस क्रम में सांसद द्वारा जी आई सी नैनीताल को जल्द से जल्द अन्यत्र विस्थापित करने की कार्यवाही करने को सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

बलियानाला क्षेत्र में रह रहे 90 परिवारों को जो अभी भी खतरा बना हुआ है उस पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्रीय सांसद ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का कार्यस्थल की आवश्यकतानुसार योजना लागत जो पूर्व में 177.91 करोड़ थी जो अब बढ़कर 298.93 करोड़ हो गई उसकी स्वीकृति करते हुए धनराशि आवंटन पर उनका धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि जनता को आगामी वर्षा ऋतु में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर दौरान,मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला , उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मोहित साह, बिमला अधिकारी, दयाकिशन पोखरियाल, मारुती साह, निखिल बिष्ट, करण साह, आनंद बिष्ट सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें