Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: जिला प्रभारी (नैनीताल) मंत्री रेखा आर्या के बिंदुखत्ता दौरे पर खास अपडेट! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आई आपदा देखने बिंदुखत्ता पहुंची जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रभावित क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया और कहा कि इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने ब्रिडकुल को कार्यदाई संस्था नामित कर स्टीमेट बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उनको लोगों ने बताया कि जब तक गांव की तरफ मजबूत दीवार नहीं बनती गांव बचना मुश्किल है! मंत्री ने लोगों की समस्या को गंभीर मानते हुए कहा कि इसके लिए सभी विभाग मिलकर अपना नोडल अधिकारी नियुक्त कर लें जिससे जवाब दही तय हो!

इस अवसर पर भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने मंत्री को कई स्थानों का धरातलीय दौरा करवाया जिससे लोगों में नई उम्मीद की किरण जागी है! रावत नगर क्षेत्र जब मंत्री निरीक्षण कर रही थी दीपेंद्र सिंह कोश्यारी और पूरे लाव लश्कर के साथ तभी अचानक स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट भी प्रकट हो गए!

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्रीन इण्डिया मिशन के 2031 तक के पर्सपेक्टिव प्लान की समीक्षा, आजीविका संवर्धन और रोजगार पर जोर

उन्होंने कहा वह पहले ही कह रहे थे कि मजबूत दीवार बने लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई जिसका परिणाम सामने है!

इसी बीच विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट और दीपेंद्र सिंह कोश्यारी आमने सामने हुए तो कोश्यारी बोले मोहन दा आप मेरे जन्म दिन कार्यक्रम पर नहीं आए ? विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट बोले आपने तो हमको बुलाया तक नहीं…यह बात आम जनता और मंत्री के सामने आने से लगा कि पार्टी में कुछ गड़बड़ चल रहा है!

सूत्र बताते हैं भाजपा के आने वाले लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी को लॉन्च किया गया है!

जिससे वर्तमान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट असहज महसूस कर रहे हैं और अपना धरातल मजबूत करने की दिशा में दौड़ लगा रहे हैं! सूत्र तो यह तक कह रहे हैं डॉक्टर मोहन बिष्ट का टिकट कटा तो वह निर्दलीय प्रत्याशी बन सकते हैं! इधर नॉट आउट विधायक नवीन दुम्का ने रात दिन एक कर रखी है जिससे उनको भी दावेदार माना जा रहा है!

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी को टिकट मिला तो भाजपा में घमासान भी हो सकती हैं! वर्तमान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट भी राजनीति के मजे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हरीश रावत जैसे नेता की पटखनी दे डाली!

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आज तीन स्थानों पर लगेंगे श्रमिक किट वितरण शिविर

आने वाले चुनाव की तैयारी से रेखा आर्या के तूफानी दौरे को जोड़ा जा रहा है! जनता का कहना है जब सब कुछ बह जाता है फिर आश्वासन का राशन बांटा जाता है इसी परम्परा के कारण ये हाल हो गया है लोगों का घर जमीन सब नदी में समाते जा रही है!

वनाधिकार समिति के ज्ञापन पर मंत्री रेखा आर्या ने बेबाक तरीके से अपनी और सरकार की बात रखते कहा कि सरकार बिंदुखत्ता को जल्द राजस्व गांव घोषित कर रही है इसके लिए तकनीकी एक्सपर्ट लगे हुए हैं।

आज मंत्री के दौरे को दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की कोशिश प्रचारित किया जा रहा है और स्वयं मंत्री ने कहा कि उनको दीपेंद्र सिंह कोश्यारी लेकर आए हैं। आज मंत्री के दौरे पर भाजपा दो खेमों में नजर आ रही थी! आए दोनों खेमे थे लेकिन दूरियां बढ़ने से साफ नजर आ रहा था कि गुटबाजी चरम पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें