Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बनिया गुड जैसी बात कर दे तो गुड जैसा मिठास आ जाता है! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी सरकार विरोधियों का कब होगा श्राद्ध/संस्कार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीएम पुष्कर धामी सरकार को अस्थिर करने की चार साल से लगातार एक खेमा नहीं कई खेमें मिलकर साजिशों के पुल बनाते गए जिसमें वह खुद गिरते चले गए! पीएम नरेंद्र मोदी जिस दिन से सीएम पुष्कर धामी को अपना छोटा भाई कहकर संबोधित कर गए उस दिन से मानो सियासत जल भुन सी गई है!

ADVERTISEMENTS Ad

जो खेमा धामी सरकार को बदलने की कोशिश करता रहा है वह खेमा खुद पाप की गंगा में डुबकी लगाए हुए है! धामी सरकार के विरोधियों का एक संगठन अमावस्या को संस्कार करने जा रहा है! ऐसी चर्चा है कि यह कार्यक्रम नैनीताल जनपद में हो सकता है!

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम: चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जिस अंदाज में सरकार के संचालन किया है उसी के चलते वह पंडित नारायण दत्त तिवारी के बाद दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो बेहद सूझ बूझ से सरकार का संचालन कर रहे हैं!

यह कटु सत्य है विभिन्न नेता अपने घरों में दुबके थे कि सीएम पुष्कर धामी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा कर कफ़न साथ लिए चल रहे थे!

इस बात को नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में समाज के दायित्व के प्रति कौन कितना लगाव रखता है और कौन औपचारिकता निभाता है!

इधर एक युवा सोच तरुण पंत ने धामी विचार मंच बना दिया है जो चर्चा में है!

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के पीछे पूरा सरकारी तंत्र अब तक अपने आपदा प्रबंधन को मजबूती प्रदान कर रहा है! हर तहसीलदार से लेकर पटवारी/ पुलिस/होमगार्ड/चालक/कार्यालय स्टाफ तक आपदा प्रबंधन में जुटा हुआ है जो आंखों से दिखाई देता है!

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्रीन इण्डिया मिशन के 2031 तक के पर्सपेक्टिव प्लान की समीक्षा, आजीविका संवर्धन और रोजगार पर जोर

एसडीआरएफ टीम/पुलिस सभी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं! सीएम पुष्कर धामी सरकार को अस्थिर करने वाले लगता है रात को विपक्षी दलों की पार्टी चखते हैं या फिर मनमुताबिक काम न करना पुष्कर धामी की कमी हो सकती है!

लेकिन पार्ट दूसरा देखे तो अब तक सीएम पुष्कर धामी सरकार को कोई दाग सार्वजनिक रूप से नहीं लगा जिससे सरकार की किरकिरी हुई हो! बोलने का अंदाज भी राजनीति में महत्व रखता है! कहावत है कि बनिया गुड न दे लेकिन गुड जैसी बात कर दे तो मिठास आ जाता है!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें