Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *राज्य स्थापना के 25 साल बाद भी एक पुल नहीं मिल पाया*! पढ़ें: *कोटाबाग संवाददाता* की खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग। क्षेत्र के लोग लंबे समय से एक पुल की मांग करते आ रहे हैं लेकिन राज्य बनने के 25 साल पूरे होने के बाद भी एक अदद पुल नहीं मिल सका! एक तरफ राज्य गठन की वर्षगांठ मनाने की तैयारी है तो वहीं कोटाबाग के लोग ग़म और आक्रोश में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लोग कहते हैं वर्षों से जिस पुल का निर्माण गुरुणी नाले पर किया जाना था, अगर वह बन गया होता तो शायद सोमवार रात एक युवक की जान नहीं जाती!

पुल निर्माण हो गया होता तो यह दर्दनाक घटना कभी नहीं होती। कोटाबाग के पतलिया निवासी दीपक रस्तोगी (31) की उफनाए नाले में बहने से मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सांप के काटने से मृत्यु पर परिजनों को दिया दस लाख रुपए का चैक*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

मंगलवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू की, और करीब 12 किलोमीटर दूर कमोला के पास दीपक का शव बरामद हुआ।

इसकी सूचना मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दीपक रस्तोगी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी असमय मौत ने पतलिया ही नहीं, पूरे कोटाबाग को स्तब्ध कर दिया है।

ग्रामवासी प्रशासन से सवाल कर रहे हैं आखिर कितनी जानें जाएंगी तब जाकर इस नाले पर पुल बनेगा? ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

कोटाबाग के लोगों ने दीपक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की है।

इसके साथ ही पर्यावरण और जनहित दोनों पर खतरा बन रहा है कचरा!
गुरुणी नाले के आसपास फैली गंदगी और कूड़ा भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हैड़ियागांव दर्जा मंत्री रामपाल की जनसभा*! पढ़ें~ कितने विभाग रहे साथ...देखें vdo

कुछ लोग नाले में कचरा डाल रहे हैं, जिससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि जलधारा के अवरोध से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।

लोगों के मत हर कि अब समय आ गया है जब जनता और प्रशासन दोनों इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाएं।

दीपक रस्तोगी की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि चेतावनी है कि कोटाबाग क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की अनदेखी अब जानलेवा साबित हो रही है।

लोग कहते हैं यदि गुरुणी नाले पर पुल का निर्माण हो जाता, तो शायद पतलिया का यह इकलौता चिराग आज हमारे बीच होता। अब जरूरत है कि सरकार जागे और जल्द से जल्द इस पुल का निर्माण करवाकर भविष्य में होने वाली ऐसी त्रासदियों को रोके।

कोटाबाग की जनता ने प्रदेश सरकार से पुल का निर्माण करवाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें