Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अल्मोड़ा जिले की किच्छा में टीचर 51 वर्षीय सुषमा पंत की रुद्रपुर आवास पर रहस्यमी मौत! जलाकर मारने का आरोप! पुलिस जांच में जुट गई*! पढ़ें किस पर लग रहा आरोप…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है किसके क्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से एक महिला की दर्दनाक मौत होने का समाचार है। महिला मूल रूप से अल्मोडा की रहने वाली थी और वह यहां सरकारी स्कूल में टीचर थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी मिली है कि यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में 52 वर्षीय शिक्षिका सुषमा पंत की संदिग्ध परिस्थितियों के कारण आग लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। मृतका मूलरूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हैं और हाल में कौशल्या फेस-2 की निवासी थी, मृतका सुषमा पंत किच्छा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने किया बायपास निर्माण का धरातलीय निरीक्षण*! पढ़ें क्या बोले सीएम...vdo

बताया जा रहा है कि वह घर पर अकेली थीं और उनके साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश निवासी विवाहित अजय मिश्रा लगभग 14-15 साल से केयरटेकर के रूप में रहता था। बताया जाता है कि अजय मिश्रा दक्ष चौराहे पर होटल चलाता है।

बताया जाता है कि घटना वाले दिन मंगलवार सुबह सुषमा घर पर थीं, जबकि अजय सवा सात बजे मुख्य गेट पर ताला लगाकर होटल चले गए। इसी दौरान सुषमा ने घर के बाहर से गुलाब के फूल पूजा-पाठ के लिए तोड़े।

दोपहर में जब अजय घर लौटे और दरवाजा अंदर से बंद देखा, तो उसने उसे धक्का देकर खोला। अंदर उसे सुषमा की जली हुई लाश मिली, जिससे शोर मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना बीसवें दिन भी जारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, और सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई नवीन जोशी, एएसएसआई मोहन जोशी और फोरेंसिक टीम के प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थल से साक्ष्य संकलित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर सुषमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है और अजय मिश्रा से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि घटना हत्याकांड है या आत्महत्या। लेकिन लोगों का कहना है कि आरोपी अजय मिश्रा है, पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें