

मुंबई। परीक्षा में अच्छे नंबर से पास करने का झांसा देकर महिला टीचर ने एक मासूम लड़के का यौन शोषण किया। जानकारी के मुताबिक देश के शीर्ष पांच स्कूलों में से एक माने जाने वाले मुंबई एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षक को नाबालिग छात्र से बलात्कार के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दादर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, और न्याय संहिता की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्र पर यह यौन उत्पीड़न पिछले एक वर्ष से अधिक समय से हो रहा था। इस दौरान साउथ मुंबई के कई फाइव स्टार होटलों में भी छात्र को ले जाकर यौन शोषण किया गया।
आरोपी टीचर छात्र को एंटी डिप्रेसेंट दवाएं भी देती थी ताकि वह चुप रहे। छात्र ने अपनी हाईस्कूल परीक्षा पूरी करने के बाद माता-पिता को उस भयावह घटना के बारे में बताया।
इसके बाद जब आरोपी महिला टीचर ने अपना नौकर भेजकर उससे मिलने का संदेश भिजवाया तो इसके बाद पीड़ित के परिजनों की सूचना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और त्वरित कार्रवाई में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जाता है उक्त घटना से शिक्षा जगत में खलबली मच गई है और गिरफ्तार टीचर के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री