Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: कांवड़ यात्रा पर धामी सरकार के नए आदेश से शिव भक्त खुश! पढ़ें वीआईपी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीएम पुष्कर धामी सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य कारोबारियों के लिए होटल, ढ़ाबे और दुकान पर मालिक का नाम लिखना अनिवार्य कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

सीएम पुष्कर धामी ने कहा है कि इसके साथ ही पहचान पत्र और लाइसेंस दिखाना भी अनिवार्य होगा। सचिव स्वास्थ्य और खाद्य संरक्षा आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार की ओर से इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकार के इस आदेश से शिव भक्त खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि यात्रा के दौरान भक्तों को सनातन धर्म के अनुसार ही खाद्य पदार्थ मिलेंगे और किसी तरह का छल कपट भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *माँ हाट कालिका मंदिर में संगठन का अनुष्ठान*! पढ़ें : क्या है जनता की मांग...

डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य संरक्षा विभाग को होटल, ढ़ाबों के साथ ही भंडारे और पंडाल में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को व्यापक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेहत को लेकर अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यात्रा मार्ग से जुड़े जिलों में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों में लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कारोबारी बिना पंजीकरण या लाइसेंस के व्यापार करता पाया गया, तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य की सभी सीमाओं पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब तैनात की जाएगी और प्रत्येक दिन सैंपल जांच कर रिपोर्ट ली जाएगी।
अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 18001804245 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही मिलावट रोकने के लिए संयुक्त छापेमारी दलों का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस को भी शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जब व्यक्ति का मन शांत और संतुलित होता है तभी वह परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकता है*! पढ़ें : कहां पहुंचे राज्यपाल...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें