Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भीमताल मार्ग से हो रही है लीसा तस्करी! पढ़ें कहां पकड़ी खेप…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां सलड़ी गांव के पास अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है, जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी टीम और नैनीताल वन प्रभाग की वन विभाग की टीम ने की संयुक्त रूप से अवैध लीसा के कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS

बताया जाता है कि वन विभाग की टीम को देख लीसा तस्कर फोर व्हीलर वाहन को क्षतिग्रस्त कर लीसे से लदे कंटरों को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो करोड़ के करीब पहुंचे कांवड़ मेले में*! पढ़ें - अब तक कितने लोगों की बचाई जान...

फरार तस्करों की खोज की जा रही है, बताया जाता है कि पहाड़ से हल्द्वानी की ओर आ रही थी लीसे से लदी कार को मुखबिर की सूचना से तराई पूर्वी वन विभाग की एसओजी टीम ने घेर लिया।

इसके चलते तराई पूर्वी वन विभाग की एसओजी टीम को जगह-जगह तैनात किया गया और देर रात मुखबिर से पुनः सूचना मिली कि लीसे से लदी कार सलड़ी गांव के पास खड़ी है।

एसओजी टीम ने नैनीताल वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी से संपर्कव किया और वन क्षेत्राधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके बाद सूचना पाकर मौके पर नैनीताल वन विभाग की टीम पहुंची तो टीम को देखकर लीसा तस्कर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के आंदोलन में भाजपा/आर एस एस का कोई योगदान नहीं*: मल्लिकार्जुन खड़के! पढ़ें कुमाऊं की बड़ी अपडेट...

भागने से पूर्व तस्करों ने लीसा से लदी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे वन विभाग गाड़ी न ले जा सके।

इसके बाद कार को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार लंबे समय से लीसा तस्करी चल रही थी जिसकी सटीक जानकारी नहीं मिल रही थी।

लीसा पकड़े जाने के बाद इस कार्य में लगे तस्करों में हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी ओर वन विभाग ने तस्करों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें