Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मिली भगत से हो रहा जंगलों का सफाया! वन विभाग ने बहेड़ी में पकड़ा लाखों का माल*! तो क्या अब होगी मामले की जांच…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं। इस विधानसभा क्षेत्र में वनों का सफाया तेजी से वन तस्कर करने में लगे हैं! वेश कीमती साल, शीशम, खैर , सागौन की तस्करी चरम पर चल रही है! कोई पीकअप वाहन से रात भर कीमती लकड़ी चुरा रहा है तो कोई पूरा ट्रक ही भरकर लेजा रहा है! कह सकते हैं अवैध खनन के साथ ही अवैध तरीके से वनों का सफाया हो रहा है!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या अब स्टोन क्रशर भी हटेंगे आबादी से* ? पढ़ें~ सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा...
Ad

इसका खुलासा स्वयं वन विभाग नेकिया है! उत्तरप्रदेश के बहेड़ी से वन विभाग से दो ट्रक बराबर खैर के पेड़ों के कीमती तने बरामद किए हैं! इसकी कीमत स्वयं अस्सी लाख से अधिक आंक रही है! अस्सी लाख की लकड़ी तब पकड़ी गई है जब अति हो जाने पर लोगों ने इसकी सूचना दी! इससे लगता है अब तक अरबों रुपये के जंगल वन माफिया मिली भगत के चलते साफ कर चुके हैं!

बहेड़ी जाने तक वन विभाग और पुलिस की कई चैक पोस्ट होंगी फिर कैसे लकड़ी लालकुआं से बहेड़ी पहुंच गई ? बिना मिली भगत के न अवैध खनन हो रहा है और नहीं बिन मिली भगत जंगलों का सफाया हो रहा है! यह लकड़ी बरामदगी की घटना से स्पष्ट हो जाता है कि वन माफियाओं के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मिले हुए हैं! जिला प्रशासन को चाहिए़ कि वह वन संपदा को चोरी करने और करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविरों के चक्कर में अस्पताल में ओपीडी ठप: महिला डॉक्टर के इंतजार में घंटों बैठे रहे मरीज, बिना इलाज लौटे घर
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें