Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जनता आंदोलन में तो नेता वोट के लिए घूम रहे*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। एक तरफ क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों के लिए बरसात और तपती गर्मी में आंदोलित हैं तो वहीं चुनाव बाज नेता वोट मांगने घर घर~ गली गली घूम रहे हैं जिनके साथ गांव के ही कुछ लोग नजर आ रहे हैं!

ADVERTISEMENTS

राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन के बैनर तले समूचा बिंदुखत्ता आंदोलन कर रहा है! इसके लिए पंद्रह अगस्त से जन जागरण अभियान शुरु किया गया है जो हर दिन अभियान में जुटा हुआ है वहीं कुछ लोग वोट मांगने के लिए अभियान चला रहे हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में एक लाख चार हजार सात सौ आठ मतदाता के नाम सूची से हटे*! पढ़ें~ क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी...

अब सवाल यह उठता है कि बिंदुखत्ता की जनता के आंदोलन को कमजोर करने वाले आस्तीन के सांप कौन हैं ? हर चुनाव में जनता को गुमराह करके चुनाव जीतने वाले क्या इस बार मुंह की खायेंगे ?

चंद पैसों के लिए कुछ लोग गांव की एकजुटता में बाधक बन चुनाव बाज नेता लोगों को घुमा रहे हैं तब जनता को और अधिक गंभीर होना होगा। क्या गांव की एकता में बाधक बनने वालों को सबक सिखाने के लिए वन अधिकार संगठन पहल करेगा ?

वन अधिकार संगठन की पहल रंग लाई तो इस चुनाव में चुनाव बाज नेता मुंह की खायेंगे! जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है ऐसा प्रतीत होने लगा है क्योंकि जनता अब समझदार हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल*! पढ़ें~ कब लग रहा शिविर...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें