

लालकुआं/चोरगलिया। हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन के रोविंग एसोसिएट एडिटर और सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल वर्क्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौशाली का आकस्मिक निधन होने से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
बेहद मिलनसार कैलाश चौशाली के निधन से सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल कर्मचारियों में भी गहरा दुःख घर कर गया है। हर किसी की मदद करने वाले कैलाश चौशाली के निधन की खबर जैसे ही लोगों को मिली हर तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
राममूर्ति अस्पताल में देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को उनके घर चोरगलिया ले जाया गया है। वह अपने पीछे तीन बच्चों, पत्नी और माता पिता एक भाई को भी रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन कार्यालय में आयोजित शोक सभा में संपादक जीवन जोशी ने कहा स्वर्गीय कैलाश चौशाली का पत्रकारिता में भी बहुत बड़ा योगदान रहा। हर बुनियादी समस्याओं को वह प्रमुखता से उठाते थे।
उनके निधन पर प्रेस क्लब में सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उनको अश्रुपुरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा स्थानीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, चंद्रशेखर पाण्डेय सहित विभिन्न लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
रफ्तार ने छीनी जिंदगी: स्कूटी सवार बिंदुखत्ता निवासी मनोज कर्नाटक की दर्दनाक मौत, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बोलीं—अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार!
बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बोलीं—अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार!