Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जबरदस्त मार्ग दुर्घटना में एक की मौत दूसरा जीवन रक्षक प्रणाली में*! पढ़ें : नैनीताल बरेली रोड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं। हल्द्वानी की ओर से लालकुआं को जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को गोरापड़ाव क्षेत्र में हाईवे पर गलत दिशा में चल रहे कैंटर ने ऐसी टक्कर मारी कि लालकुआं निवासी अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच उदयवीर सिंह के 16 वर्षीय मेधावी पुत्र सिद्धार्थ को बचाया नहीं जा सका।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुमाऊँ मंडल के नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन*! पढ़ें : क्या बोले कैबिनेट मंत्री*गणेश जोशी*...

जबकि उसका दोस्त अयान हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

लोगों का आरोप है कि जब से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फोर लेंन का निर्माण किया है, तभी से गोरापड़ाव में बेतरतीब ट्रैफिक ने कइयों की जिंदगी निगल ली है।

लोगों के अनुसार तीनपानी से लेकर गोरापड़ाव के बीच अनियंत्रित यातायात और बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था की ओर आज तक पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग की नजर नहीं पड़ी है।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर और बाइक की टक्कर हुई, जिसके बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें जबरदस्त आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा नेता भी उतरे विधायक डॉ मोहन बिष्ट के खिलाफ*! राजस्व गांव घोषित करने के लिए जन जागरण अभियान जारी! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

हादसे के बाद लालकुआं निवासी अयान खान पुत्र शमशेर उम्र 20 वर्ष और सिद्धार्थ पुत्र उदयवीर सिंह उम्र 16 वर्ष को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सिद्धार्थ ने दम तोड़ दिया।

जबकि अयान को निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसको जीवन रक्षक प्रणाली में रखा गया है। लालकुआं के युवा नेता उदयवीर सिंह के युवा पुत्र की मौत पर पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें