Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *दो व्यक्तियों को जनपद से बाहर रखने का आदेश जारी किया गया*! पढ़ें गुंडा एक्ट पर डीएम ललित मोहन रयाल ने क्या कहा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट मामलों में लिया निर्णय*नैनीताल जनपद में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा गुंडा एक्ट से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण आदेश पारित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

पुलिस आख्या एवं मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर जहां कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई निरस्त की गई है, वहीं दो व्यक्तियों को जनपद से बाहर रखने का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लोकसभा में उठाया भारतीय न्यायालयों में ई-फाइलिंग का मुद्दा*! पढ़ें ~ कितने मामले हुए दर्ज...

प्राप्त जानकारी के अनुसार—शाहरुख पुत्र मोहम्मद सलीम, थाना बनभूलपुरा, वर्तमान में मंडी में सब्जी बेचकर आजीविका चला रहा है।

विजय शर्मा, थाना रामनगर, वर्तमान में किसी भी अवांछित गतिविधि में संलिप्त नहीं पाया गया है।

लखन भोला, थाना बनभूलपुरा, पत्नी व बच्चों के साथ हरिद्वार में निवास कर रहा है।विनायक पुत्र अनिल कुमार, थाना रामनगर, पुलिस आख्या के अनुसार वर्तमान में उसका चाल-चलन सामान्य है।

आशु श्रीवास्तव पुत्र श्याम श्रीवास्तव, थाना रामनगर, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में शांत है।अमन गुप्ता पुत्र सीताराम, थाना लालकुआं, मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा है।

इन सभी मामलों में जिला मजिस्ट्रेट ने यह मानते हुए कि वर्तमान में इन व्यक्तियों की गतिविधियाँ सामान्य हैं और सार्वजनिक शांति के लिए कोई तात्कालिक खतरा नहीं है, उनके विरुद्ध प्रस्तावित/चल रही गुंडा एक्ट की कार्यवाही को निरस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं हुई आईटीसी लिमिटेड*...

वहीं दूसरी ओर जिला मजिस्ट्रेट ने शाहरुख पुत्र साजिद, निवासी इंदिरा नगर, थाना बनभूलपुरा नवीन सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह रावत, निवासी डाक बंगला वार्ड संख्या–1, थाना कालाढूंगी के संबंध में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर इन्हें छह माह के लिए गुंडा घोषित करते हुए जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर रहने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह तथ्यों, पुलिस आख्या और वर्तमान परिस्थितियों के आकलन के बाद लिया गया है, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें