Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पुष्पा कुमारी बनी एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ*! पढ़ें रामनगर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कहावत है कि पंखों से नही हौसलों से उड़ान भरी जाती है! और मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है! इस कहावत को चरितार्थ करते हुए अपनी अथक मेहनत के दम पर पुष्पा कुमारी रामनगर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपना एसआईआर का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ बन गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिन*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

रामनगर के मुख्य बाजार के वार्ड संख्या 5 के भाग संख्या-31 के अंतर्गत ज्वाला लाईन, बजाजा लाईन, गाॅधी गली, नई लाईन, सराय गली में बीएलओ का प्रभार देख रही जीपीपी कन्या इण्टर काॅलेज की स्पोर्टस टीचर पुष्पा कुमारी के द्वारा प्री एसआईआर से लेकर अब दिन रात की अथक मेहनत के दम पर 850 मतदाताओं के डबल फार्म यानि 1700 फार्म भरकर शनिवार 20 जून को अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत हासिल करते हुये इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंप दी गयी है जिस हेतु उपजिलाधिकारी रामनगर ने श्रीमती पुष्पा के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी है।

श्रीमती पुष्पा ने अपनी सफलता का श्रेय उपजिलाधिकारी रामनगर व बीएलओ ऑब्जर्वर अखिलेश मेंदोलिया, विनोद कुमार चौपड़ा व सहयोगी जीपीपी लिपिक नेहा शर्मा, वार्ड सभासद शिवि अग्रवाल, समाजसेवी डाॅ. जफर सैफी, बीजेपी से बीएलए ममता गर्ग, काॅग्रेस से बीएलए जहीर अब्बास व मतदाताओं को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम *पुष्कर धामी* से सीख लेनी होगी*! वरना जीती सीट हार जाओगे ? पढ़ें~ *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात...

उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिये उन्होंने अपनी छः वर्षीय मासूम बिटिया दार्शी गुसाई को अपने शिक्षक पति कुलदीप सिंह गुसाई के साथ पहाड़ स्थित उनके पैतृक गाॅव भेज दिया।

बीएलओ ने बताया कि वार्ड की दो मानसिक रोगी माॅ-बेटी के फॉर्म भरने में कुछ समस्याएं प्राप्त हुई, परन्तु उनका फार्म भर दिया गया। उन्होंने सभी मतदाताओं से उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें