

नई दिल्ली। आजादी के बाद भारत में फुटपाथ पर लोगों का कब्जा अब आम जनता की जिंदगी निगल रहा है! देश की सर्वोच्च अदालत ने फुटपाथ पर कब्जे का संज्ञान लेते हुए फुटपाथ आम जनता का मौलिक अधिकार घोषित कर संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
अदालत ने कहा है कि यह अनुच्छेद 21 और 19(1)(डी) का अहम हिस्सा है। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति ए एस चंदूरकर की पीठ ने सड़क दुर्घटना में पांच साल के बच्चे की मौत का मुआवजा बढ़ाते हुए कहा कि पैदल चलना संविधान के भाग तीन के तहत एक मौलिक अधिकार है।
इसके साथ ही अदालत ने शहरी विकास, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत को फुटपाथ के लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि पैदल चलना संविधान में आम जनता को अधिकार है इसलिए सभी फुटपाथ आम जनता के लिए खुले होने चाहिए।
बताते चलें कि देश के अधिकांश फुटपाथ पर कब्जा कर लिया गया है जिससे आए दिन निर्दोष लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से एक नई उम्मीद जगी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *तेज रफ्तार बाइक मोड़ में पेड़ से टकराई और दो युवकों की दुखद मौत*! पढ़ें ~ रुद्रपुर/हल्द्वानी रोड का समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: *मां नंदा सुनंदा मेला प्रारंभ*! पढ़ें~ काररोड बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम *पुष्कर धामी* से सीख लेनी होगी*! वरना जीती सीट हार जाओगे ? पढ़ें~ *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात…