Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड सरकार ने जारी कर दी विधायक निधि*! पढ़ें : किस मद में होनी है खर्च…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि 375 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS

हर विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्र हैं।

विधायक निधि योजना के तहत सरकार की ओर से हर वर्ष विधायकों को विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ की राशि दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: #कालाढूंगी में #खाद्य विभाग# की #छापेमारी# से मचा हड़कंप#! पढ़ें ~क्या दिए निर्देश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन व वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा ने 375 करोड़ जारी करने के आदेश किए।

विधायक निधि से होने वाले कार्यों में अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग की जाएगी।विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि का उपयोग पूंजीगत मद में करेंगे।

इस धनराशि से निर्माण कार्य ही कराए जा सकते हैं। विधायक इस निधि का इस्तेमाल दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं कर सकते हैं।

आपदा के समय ही विधायक निधि से 10 प्रतिशत राशि दूसरे क्षेत्रों में खर्च की जा सकती है।कार्यों की स्वीकृति, व्यय व भुगतान की सूचनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव* के लिए 1०5 साल के बुजुर्ग से लेकर आंगनबाड़ी के बच्चे तक सड़कों पर*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

निर्गत आदेश के अनुसार विधायक निधि से जारी राशि का उपयोग राजस्व व्यय में नहीं किया जाएगा। विधायक की ओर से विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजेंगे। लेकिन कार्य स्थल को विधायक की अनुमति के बिना नहीं बदला जा सकेगा।

विधायक इस पैसे से अपनी अपनी विधानसभा में निर्माण कार्य करवाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें