Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नथुआखान/रामगढ़ ब्लॉक में पेयजल को तड़फ रहे ग्रामीणों ने डीएम नैनीताल से लगाई गुहार*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट… देखें vdo

Ad
खबर शेयर करें 👉

नथुआखान/रामगढ़। यहां सिमयाल गांव में लोगों को पीने के पानी के तक लाले पड़ गए हैं जबकि बाहरी लोगों को पानी आसानी से सुलभ करवाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बताया यहां बाहरी लोग जमीन खरीद रहे हैं और होटल बना रहे हैं उनको संबंधित विभाग आसानी से पानी उपलब्ध करवा रहा है और सार्वजनिक स्थलों पर जो नल लगे हैं उनको बंद कर दिया गया है जिससे लोग पीने के पानी के लिए तड़फ रहे हैं।

लोगों ने बताया संबंधित विभाग बाहरी लोगों के लिए हर समय पानी उपलब्ध करवा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र में दो दिन कभी दस दिन तक पानी नहीं मिल रहा है लोग पांच किलोमीटर पैदल चलकर पानी गधेरे से लाकर प्यास बुझा रहे हैं। हर हर नल योजना का लाभ भी होटल वालों को मिल रहा है।

गांव के लोगों ने कहा रामगढ़ ब्लॉक में पानी की व्यवस्था की जाए और होटल में पानी देने वाले संबधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को निलंबित किया जाए। लोगों ने जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से निवेदन किया है कि उनकी ज्वलंत समस्या का समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नीले ड्रम कांड का खुला राज*! मुख्य आरोपी को फांसी की सजा! पढ़ें मेरठ अपडेट...

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें