Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नए देहरादून DM आशीष चौहान की ताजपोशी, नैनीताल से SDM प्रमोद कुमार चंपावत ट्रांसफर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नए देहरादून DM आशीष चौहान की ताजपोशी, नैनीताल SDM प्रमोद कुमार चंपावत ट्रांसफर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार IAS अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी (DM) एवं स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व DM सविन बंसल को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं नैनीताल में तैनात डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार का तबादला चंपावत कर दिया गया है। देहरादून के डिप्टी कलेक्टर योगेश मेहरा को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार बनाया गया है।शासनादेश के अनुसार कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं—IAS बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया।IAS विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य विभाग एवं UK Health System Development Project की जिम्मेदारी मिली।IAS आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी नियुक्त किया गया।IAS आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया।IAS नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई।IAS अपूर्वा पांडेय को बागेश्वर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।PCS अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अपर सचिव, अपर जिलाधिकारी और विभागीय निदेशकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी प्रशासनिक और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शुद्ध पेयजल आपूर्ति के निर्देश*! पढ़ें~ सांसद अजय भट्ट ने किसे लिखा पत्र...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें