Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड की शिक्षिका डॉ मंजू बाला सम्मानित! पढ़ें किसलिए मिला सम्मान…देखें (वीडीओ)

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/देहरादून। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 समारोह में उत्तराखण्ड की डॉ. मंजू बाला को सम्मानित किया गया है। जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देशभर के 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।


इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के चम्पावत जिले के प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत किया गया। डॉ. मंजू बाला यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की एकमात्र शिक्षिका हैं। वे राज्य की पहली महिला प्रधानाध्यापिका हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
डॉ. मंजू बाला वर्ष 2005 से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वे विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों को भी अंग्रेज़ी विषय की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: शिक्षा की दुकान में मौत परोसी गई! पंद्रह लोगों की मौत से उठे कई सवाल! पढ़ें लखनऊ अपडेट...

उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा में ‘त्रिभाषा तकनीक’ अपनाने के लिए प्रदान किया गया है। इस तकनीक के अंतर्गत वे विद्यार्थियों को हिंदी एवं अंग्रेज़ी के साथ स्थानीय मातृभाषा कुमाऊँनी में पढ़ाती हैं।

इससे विषय की समझ अधिक सहज एवं प्रभावी हो जाती है। उनके इस नवाचार को विशेष रूप से सराहा गया है। उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति (NEP) में भी त्रिभाषा तकनीक को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया है।

उत्तराखण्ड ने हाल के वर्षों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य के विद्यालयों में नवीन शिक्षण पद्धतियों, तकनीकी साधनों और शिक्षकों के सतत प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. मंजू बाला की उपलब्धि इस प्रगति को और सशक्त बनाती है तथा राज्य की शिक्षा प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अद्भुत गाथा* का राज्यपाल ने किया विमोचन! पढ़ें किसने लिखी ये पुस्तक...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें