Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सड़क पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ एस डी एम को दिया ज्ञापन! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने एसडीएम रेखा कोहली से लालकुआं में मुलाकात कर हल्दुचौड़ की जटिल समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन प्रेषित किया।

ADVERTISEMENTS

लालकुआं रेलवे फाटक से शहीद स्मारक तक अतिक्रमण और हल्दुचौड़ के अतिक्रमण पर चर्चा हुई रेलवे फाटक गन्ना सेंटर पर अवैध अतिक्रमण का गढ़ बन गया है ।

जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है दूसरा रेलवे फाटक से गोला गेट तक अधिकांश मकान दुकान एवं मॉल बने हैं वह रोड को कवर कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख के धरने का असर*! बिरजू मयाल पुराने मामले में गिरफ्तार! पढ़ें रामनगर अपडेट...

इन लोगों के पास पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है और कुछ लोगों ने अपनी होल्डिंग बैनर रोड पर लगाए हैं समान तक रोड पर रखा है।

यहां गोला की गाड़ियां भी चलती हैं आम जनता का निकलना मुश्किल भरा हो जाता है कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

तीसरा तीन बैंक खुले हैं बैंक ऑफ़ बडौदा अंडरग्राउंड में चल रहा है जो कि आरबीआई की नियमो की अनदेखी कर रहा है कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

पार्किंग की कोई सुविधा नहीं केनरा बैंक ग्रामीण बैंक इन्होंने भी आरबीआई के नियमों की अनदेखी की है किसी के पास पार्किंग सुविधा नहीं है नहीं दिव्यांग वृद्धो के लिए सुविधाएं हैं बोलने वाला कोई नहीं सुनने वाला कोई नहीं सब मौन है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी का जन्म दिन समारोह पूर्वक मनाया*! पढ़ें - जनपद नैनीताल अपडेट...

शंकर लाल ने कहा अप्रिय घटना होने पर नेतागिरी दिखाने आ जाएंगे , इन सभी जटिल मुद्दों को उप जिलाधिकारी के सम्मुख रखा ।

शंकर लाल ने कहा उप जिलाधिकारी ने कहा आपने बहुत अच्छी समस्या उठाई है मैं जल्द ही इसकी उच्च स्तरीय जांच करा कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

शंकर लाल ने कहा अपेक्षा करता हूं एसडीम महोदय सुखद प्रणाम देंगे समाधान न होने की स्थिति में मुझे उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस ्शासन ्प्रशासन की होगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें