Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं तहसील के पटवारी की करीब 15 लाख रुपये कीमत की मशीन भीड़ में गिर गयी, मशीन दुंढकर देने वाले को मिलेगा उचित इनाम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्द्वानी शहर में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में लालकुआं तहसील से ड्यूटी में गए उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद की भारी भीड़ में लंच पैकेट बांटने के दौरान 15 लाख रुपए से अधिक कीमत की कान की मशीन गायब हो गई। उक्त घटना से उप राजस्व निरीक्षक गहरे सदमें में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए, उक्त कार्यक्रम के दौरान लालकुआं तहसील से ड्यूटी में पहुंचे उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्कूली बच्चों एवं उनके अध्यापक अध्यापिकाओं को लंच पैकेट बांट रहे थे, इसी दौरान हुई अत्यधिक भीड़ के दौरान उनके कान में लगी लगभग 15 लाख रुपए से अधिक की मशीन कहीं गिरकर गायब हो गई, उक्त मशीन को ढूंढने के लिए लालकुआं तहसील के कई कर्मचारी और उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद दोपहर से देर शाम तक लगे रहे, परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है। उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद का कहना है कि उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली में यह मशीन लगवाई थी, जो कि विदेश से लगभग 15 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनकी खोई हुई मशीन ढूंढ कर लायेगा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद वर्ष 2018 में जब भर्ती होने के बाद उप राजस्व निरीक्षक की ट्रेनिंग ले रहे थे इसी दौरान अचानक उनके कान में दिक्कत हुई और दोनों ही कान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां लगभग 15 लाख रुपए की विदेश से कान की मशीन लगाकर उन्हें दी गई, जिसके बाद से वह उक्त मशीन के द्वारा ही सुन एवं बातों को समझ पाते हैं, उक्त मशीन खो जाने से अब वह सामने वाले की बातें भी न तो सुन और न ही समझ पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरोवर नगरी दीपों की रोशनी से नहा रही*! पढ़ें~ नैनीताल अपडेट ...
ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें