Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों तरह आंखें नम! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के अपने अंदाज से बदले समीकरण… लोकप्रिय को मिलेगा टिकट…पढ़ें सम्पादक *जीवन जोशी* का खबरनामा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। निकाय चुनावों में भाजपा ने जिस अंदाज में व्यापारी नेता नवीन वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई उसमें धामी सरकार की धमक का असर साफ देखने को मिला!

ADVERTISEMENTS

जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि पूरे राज्य में सीएम पुष्कर धामी की धमक ही है कि हर सीट पर जिताऊ प्रत्याशी का चयन बड़ी गहराई से किया जा रहा है जो पार्टी संगठन और सरकार की जीत की तरफ बढ़ते कदम कह सकते हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

स्वयं सीएम पुष्कर धामी हर सीट पर जिताऊ प्रत्याशी के पक्ष में फैसला ले चुके हैं और संगठन को प्राथमिकता दी जाएगी ऐसा सी एम पुष्कर धामी का अपना मानना है! उत्तराखंड की हर सीट पर पार्टी जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देगी यह साफ हो गया है!

पैसा खर्च करने वाला और लोकप्रिय हो लोगों में अच्छा काम करने वाला हो ऐसा प्रत्याशी भाजपा उतारेगी ऐसा लगता है और देखने को भी साफ मिल रहा है! ओबीसी वर्ग में निकाय चुनावों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है लंबे समय बाद जहां ओबीसी वर्ग को टिकट मिला है वह कितना सुनहरा मौका है कि ओबीसी वर्ग को भी सरकार ने प्राथमिकता देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

कई जगह तो ऐसा देखने को मिल रहा है कि लंबे समय से उम्मीद लगाए जो बैठे थे उनके अरमानों पर आरक्षण की तलवार चल गई और उनकी पांच साल की मेहनत, लाखों रुपए बरबाद हो गए हैं और जिन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था वह चेयरमैन बनने वाले हैं!

दोनों तरफ आंसुओं को रोकने से भी नहीं रोका जा सकता! कहीं खुशी के आशु हैं तो कहीं ग़म के आंसुओं की बरसात होती नजर आ रही है! कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में निकाय चुनावों की धूम मच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें