
नैनीताल। स्थानीय निकाय सामान्य 2024 के सम्पादन हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) ने जनपद के समस्त निकायों में विभिन्न अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग आफिसर), सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निग आफिसर) के पद पर आंशिक संशोधन करते हुये तैनाती की है।
जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने मुख्य उद्यान अधिकारी को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड संख्या 60 का निर्वाचन अधिकारी सभासद नियुक्त किया है। उन्होंने तारा सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड संख्या 19 से 24 के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
राजेश कुमार सहायक अभियंता सिचाई खण्ड नैनीताल को वार्ड संख्या 11 से 15 तक का सहायक निर्वाचन अधिकारी, भरत सिंह सहायक अभियंता लघु सिचाई को वार्ड संख्या 1 से 4 तक, नवीन चन्द्र पाण्डे सहा.अभि. पी.एम.जी.एस.वाई सिंचाई खण्ड हल्द्वानी को वार्ड संख्या 5 से 7, नवीन चन्द्र त्रिपाठी सहा.अभि.ग्रा.नि.वि परिमण्डल नैनीताल को वार्ड संख्या 05 से 07, खण्ड शिक्षा अधिकारी भीमताल को वार्ड संख्या 1 से 5 तक सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की है। मो. इमरान सहायक अभियंता जमरानी बॉंध को सहायक निर्वाचन अधिकारी के लिए आरक्षित किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने सामान्य निर्वाचन 2024 में तैनात सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियुक्त सभी अधिकारी सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *एक सप्ताह में गंगोत्री/यमुनोत्री के 75,924 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके*! पढ़ें चारधाम यात्रा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *वकील ने खुद को गोली से उड़ाया! सुसाइट नोट भी मिला*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *एक लाख की चरस लेकर आ रहे तीन युवक गिरफ्तार*! पढ़ें कहां के हैं आरोपी…