Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला अधिकारी से छेड़छाड़! चलती कार से कूदकर जान बचाई! पढ़ें रानीखेत अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ यहां छेड़छाड़ और मारपीट की आश्चर्जनक घटना सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़ित महिला अधिकारी ने साहस का परिचय देते हुए चलती कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नशे में धुत्त कार चालक ने पांच लोगों को रौंदा*! एक छात्रा की मौत! पढ़ें लक्सर अपडेट...

घटना 24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे की है। महिला अधिकारी की चुनाव ड्यूटी ताड़ीखेत ब्लॉक के मल्ला डाभर में थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह ताड़ीखेत लौटने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी।

इसी बीच एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर कार वहां आकर रुकी। चालक ने ताड़ीखेत तक छोड़ने की बात कहकर महिला को बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद चालक ने अचानक महिला अधिकारी से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरदस्ती करने की कोशिश की।

जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए वाहन की गति बढ़ा दी। स्थिति बिगड़ती देख महिला अधिकारी ने हिम्मत जुटाकर एक तीव्र मोड़ पर, जहां गाड़ी थोड़ी धीमी हुई, चलती कार से कूदकर खुद को बचाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पैंतीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*! पढ़ें : *रोजगार से जुड़ी अपडेट*...

शोर गुल सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला अधिकारी की मदद की। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर रानीखेत कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

इस घटना के बाद लोगों में रोष देखा गया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें