Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *शिविर में कुल 150 शिकायतें पंजीकृत की गई*, जिनमें से 94 का मौके पर ही समाधान कराया गया*! पढ़ें भवाली अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भवाली। आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने एवं उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने हेतु सरकार द्वारा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के अंतर्गत सोमवार को नैनीताल जिले के नगर पालिका भवाली में शिविर लगाया गया।

ADVERTISEMENTS

शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने किया*मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने शिविर में लगे स्टालों का निरीक्षण कर जनता को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश विभागों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योलीकोट गेठिया, बेलुवा खान में डायरिया फैला*! ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने किया दौरा...

शिविर में कुल 150 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमें से 94 का मौके पर ही समाधान कराया गया ।

जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव नहीं था उनके लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को ससमय पर समाधान कर लाभार्थियों को लिखित रूप से अवगत कराने के भी निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए ।

मौके पर ही लाभ के लिए शिविर में जनपद के सभी विभागों द्वारा लगाया गया अपना-अपना स्टॉल।

शिविर में विद्युत विभाग, जल संस्थान, खाद्य विभाग, पशुपालन विभाग, विकासखंड भीमताल, आंचल एवं दुग्ध संघ, होम्योपैथी विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बाल विकास व अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल जन समस्याओं के निदान व समाधान के लिए लगाए गए थे।

शिविर में संजय वर्मा ने फरसौली स्थित पटवारी चौकी की समस्या को रखा वही अमित पांडे ने अमृत सरोवर में जल की समस्या के निराकरण के लिए जल संस्थान से अपनी समस्या को अवगत कराया खजान भट्ट द्वारा भवाली में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बंद होने की समस्या को रखा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुमाऊँ मंडल के नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन*! पढ़ें : क्या बोले कैबिनेट मंत्री*गणेश जोशी*...

इसी प्रकार अन्य लोगों द्वारा भी अपने समस्याओं को शिविर में उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी गई और योजनाओं का लाभ लेने के लिए लगे स्टालों का उचित फायदा भी उठाया जन शिविर में विभागों द्वारा 94 फरियादियों को मौके पर ही लाभ दिया गया।

शिविर में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य, सहायक परियोजना अधिकारी चंदा फर्त्याल आदि के अतिरिक्त नगर के सभी गणमान्य जन,क्षेत्रीय जनता, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें