

बिंदुखत्ता। क्षेत्र के होनहार युवा भास्कर जोशी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) पद प्राप्त किया है।
एयरपोर्ट् अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका चयन हुआ है। इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता निवासी स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी के पुत्र भास्कर जोशी इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
उन्होंने गेट परीक्षा में 98.33 प्रतिशत परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 1132 वीं रैंक प्राप्त कर आईआईटी रुड़की में एमटेक के लिए चयन हासिल किया था। उन्होंने सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश पाया था।
भास्कर ने वर्ष 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।भास्कर वर्तमान मैं आईआईटी रुड़की से एमटैक के छात्र हैं।
उनके बड़े भाई रोहित जोशी नोएडा में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में कार्यरत हैं। भास्कर, उनके चाचा मोहन चंद जोशी एक प्राइवेट कंपनी से हेड इलेक्ट्रिकल से रिटायर है।
बिंदुखत्ता निवासी पत्रकार दीप चंद्र जोशी के भाई (चाचा के पुत्र) हैं।परिजनों के अनुसार बीटेक के बाद भास्कर ने नौकरी करने के बजाय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को प्राथमिकता दी।
उन्होंने नोएडा में अपने भाई रोहित के साथ रहकर बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
भास्कर जोशी की इस उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व दर्जा मंत्री धर्म सिंह, बिंदुखत्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड राज्य महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय गुप्ता, सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्र, भरत पांडे, कांग्रेस नेता प्रमोद कॉलोनी, कुंदन मेहता, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, बालम बिष्ट, लालकुआं नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी, किसान कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, लक्ष्मण खाती सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: 66 राइडर्स के साथ शुरू हुआ हिमालयन MTB चैलेंज-2026, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड की मातृशक्ति बन रही आत्मनिर्भर: नगुण बैरियर के पास खुला ‘हिमालयन भोजनालय’, यात्रियों को मिलेगा पारंपरिक पहाड़ी स्वाद
उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को संवारने का प्लान तैयार: UNDESA की कार्यशाला में ‘स्मार्ट लक्ष्यों’ के साथ परिसंपत्तियों के रखरखाव पर जोर