
नैनीताल/हल्द्वानी। “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत दिनांक 09 जुलाई, 2026 को विकास खण्ड परिसर, कोटाबाग में जन कल्याणकारी शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य रूप से उद्यमियों, स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उद्यम स्थापना, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा उद्योग एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य, इच्छुक उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं आमजन से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका अधिकतम लाभ उठाएं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *किच्छा नगर पालिका के परिणाम आज*! जनता किसके आँसुओं को देगी तवज्जो! पढ़ें~ खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *भूकंप की आहट*! पढ़ें कहां कहां महसूस हुआ…
ब्रेकिंग न्यूज: *झोला छाप क्लिनिक के खिलाफ जनपद में शुरु हुआ अभियान*! पढ़ें कितने झोलाछाप क्लिनिक हुए सील…