Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज*11 जून को राजभवन नैनीताल में होगा *एक शाम सैनिकों के नाम* कार्यक्रम! वीरता, शौर्य और सेवा को मिलेगा सम्मान … लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने क्या कहा पढ़ें राजभवन समाचार…राज्यपाल की कलम से…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। राज्यपाल हर घर से सेना में सेवा देना यहाँ के युवाओं का जज्बा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य के स्वतंत्रता से पूर्व के इतिहास में भी क्षेत्र के युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान देकर अपनी वीरता का लोहा मनवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देश पर बलिदान होने वाला हर पाँचवा सैनिक इसी वीरभूमि उत्तराखण्ड से आता है। उत्तराखण्ड के जाँबाज सैनिक अपनी वीरता, पराक्रम एवं सहभागिता के लिए विश्वभर में प्रख्यात हैं। इसी कारण हर वर्ष तकरीबन 20-30 सैन्य अधिकारी/सैनिकों को वीरता पदकों से नवाजा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एडवोकेट प्रदीप लोहनी पदोन्नत होकर बने उच्च न्यायालय में सहायक शासकीय अधिवक्ता*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की विशेष पहल पर, प्रदेश के इन्हीं वीर सैनिकों की अतुलनीय सेवाओं, वीरता और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने हेतु ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 11 जून, 2025 को राजभवन नैनीताल में किया जाएगा।

यह आयोजन राज्यपाल द्वारा आरंभ की गई उस अभिनव पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत पूर्व में देहरादून में सफलतापूर्वक यह कार्यक्रम संपन्न हो चुका है।

अब इसे कुमाऊँ मण्डल में विस्तार देते हुए नैनीताल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: Lbs में पीजी कक्षाएं शुरू नहीं की गई तो छात्र उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे! पढ़ें किसे दिया ज्ञापन...

उन्हें प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जो उनकी सेवाओं के प्रति राज्य की कृतज्ञता का प्रतीक होंगे। इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहेंगे।

उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। यहां के अनेक वीर सपूतों ने राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

यह कार्यक्रम उन महान योद्धाओं को हमारी श्रद्धांजलि और कृतज्ञता अर्पित करने का प्रयास है। यह आयोजन निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें