Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: महिलाओं ने सेना के अधिकारियों और जवानों को बांधी राखी! पढ़ें किस संस्था ने किया आयोजन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था महिला पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन।

ADVERTISEMENTS

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य दिव्यांशी जोशी के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपना घर परिवार छोड़कर रात दिन भारत देश की रक्षा कर रहे भारतीय सेना के जवानों को संस्था महिला पदाधिकारियों ने हल्द्वानी आर्मी कैंट में राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवानों का राष्ट्र हित कार्य यह दर्शाता है कि राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारत देश की सुरक्षा के लिए आस्थापूर्ण निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ सदैव तैनात होकर भारत देश की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा भारतहित कार्य कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव के लिए राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी भी मैदान में! देखें वीडीओ

इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है की हमें अपने भारतीय सेना के जवानों के मनोबल बढ़ाने के लिए हर त्यौहार अपने प्यारे भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर मनाना चाहिए जिससे उन्हें कभी भी घर परिवार की कमी महसूस न हो सके क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है।

तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तब हम अपने सारे त्योहारों को हर्ष उल्लास पूरी खुशी के साथ भयमुक्त होकर मना पाते है इसलिए हमें अपनी भारतीय सेना के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था रखते हुए भक्ति भाव प्रकट कर सारे त्यौहार अपनी भारतीय सेना के साथ मिलकर मनाने चाहिए जिससे हमारे भारत देश की अटूट स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने में हम भारत वासियों के साथ भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार...

इस दौरान जवानों को राखी बांधने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला मीना जोशी दिव्यांशी जोशी पूजा जोशी रिंकी गुप्ता अंशिका साहू धर्मा बिष्ट रेनू कांडपाल पूनम गुप्ता जया जोशी दीपा रावत एकता कुमारी प्रीति गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहेइस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मनीष साहू रोहतास प्रजापति सूरज कुम्हार दीपक कुमार मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें