Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *टांडा रेंज में वन कर्मचारी का मिला शव, हत्या की आशंका*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। टांडा रेंज के अंदर देर रात वन विभाग में संविदा पर कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS

इस मृतक की पहचान मेवा लाल निवासी कौशांबी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को 109 गांव चिन्हित*! पढ़ें - क्या मिलेगी सुविधा...

मिली जानकारी के अनुसार मेवा लाल लंबे समय से वन विभाग में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। देर रात उसका शव टांडा जंगल क्षेत्र में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि धारदार कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या की गई।

घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले मृतक और आरोपी के बीच झगड़ा हुआ था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के एक साथी पर शक है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मोरनौला-मझोला मोटर मार्ग को पूरा कराने की मांग*! पढ़ें~ कितने लोगों को होगा लाभ...

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस घटना से कई तरह की चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें