Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मनियारस्यूँ पश्चिमी पट्टी के दो गांवों में जंगली जानवरों का आतंक! सत्रह बकरी मार गिराई कई लापता! पढ़ें जनपद पौड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। उत्तराखंड में जंगली जानवर जहां खेती के जानी दुश्मन बन गए हैं वहीं जंगली जानवर बकरी पालकों के लिए खास मुसीबत बनते जा रहे हैं! पौड़ी जिले की पौड़ी तहसील स्थित मनियारस्यूँ पश्चिमी पट्टी के दो गांवों में गुलदार और अन्य अज्ञात जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित

बताया गया कि शुक्रवार तड़के ओलना गांव और धारी गांव में हुए दो अलग-अलग घटनाओं में 17 बकरियों को मौत के घाट उतारा गया है।

सूत्रों के अनुसार कई बकरी लापता बताई जा रही हैं। इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।

जानकारी मिली है ओलना गांव में 3 बकरियों की मौत, 3 लापतागढ़वाल वन प्रभाग की नागदेव रेंज के अंतर्गत आने वाले ओलना गांव में पशुपालक त्रिलोक सिंह की गौशाला का दरवाज़ा तोड़कर अज्ञात जानवर ने रात के समय हमला किया।

हमारे संवाददाता को ग्राम प्रधान मोहन सिंह रावत ने जानकारी दी कि इस हमले में तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य बकरियां लापता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी कुमाऊं की उम्मीदें: जमीन खाली होते ही बिछेंगी 17 नई रेल लाइनें, दौड़ेगी वंदे भारत

त्रिलोक सिंह की आजीविका पूरी तरह बकरी पालन पर निर्भर है, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत आहत हैं। ग्रामीणों का कहना है जंगली जानवरों से निजात दिलाई जाए वरना लोग घरों में कैद होकर रह जाएंगे! जंगली जानवरों का रुख लगातार आबादी की तरफ बढ़ रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें